Connect with us

उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जाल बिछा कर रिश्वत लेते कानूनगों को किया गिरफ्तार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जाल बिछा कर रिश्वत लेते कानूनगों को किया गिरफ्तार…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सीएम धामी जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है। वहीं विजिलेंस टीम लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में विजिलेंस की टीम ने हल्द्वानी तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जिससे तहसील में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सचिव के हस्तक्षेप से दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सफाई व्यवस्था बहाल

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कानूनगो से पूछताछ का जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग की थी, और आज विजिलेंस  की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top