Connect with us

Breaking: यंहा योगी बाबा की राजतिलक की तैयारी,उधर बदमाश का सफ़ाया,, पढ़िए,,

उत्तराखंड

Breaking: यंहा योगी बाबा की राजतिलक की तैयारी,उधर बदमाश का सफ़ाया,, पढ़िए,,

उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले राजधानी लखनऊ में एक बदमाश को ढेर कर दिया गया है। इस बदमाश का नाम राहुल सिंह है और लखनऊ पुलिस ने उसे हसनगंज इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद मार गिराया है। राहुल सिंह पर अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड का आरोप था। उसने इस लूट के दौरान एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक लाख रुपये के इनामी राहुल सिंह को शुक्रवार तड़के 4 बजे लखनऊ पुलिस ने हसनगंज इलाके में घेर लिया। इसके बाद दोनों से तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। अलीगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर हुई मुठभेड़ में राहुल सिंह घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

बीते साल अलीगंज में ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट का मुख्य आरोपी राहुल सिंह था। राहुल के पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल राहुल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top