Connect with us

ब्रेकिंग: आवारा पशु ने महिला पर किया हमला, मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: आवारा पशु ने महिला पर किया हमला, मौत, परिजनों में कोहराम

कुमांऊ। कालाढूंगी के मलुआगांजा में आवारा सांड ने एक महिला को  मार डाला। सांड महिला के घर में आया था।जब सांड को भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। इस दौरान सांड ने महिला पर ही हमला कर दिया। हल्द्वानी इलाज को लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग किया

जानकारी के मुताबिक भीमपुरी कमलुआगांजा निवासी दयाल चंद्र मजदूरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे उसकी 33 वर्ष पत्नी दीपा देवी घर थी।   रोजाना की तरह उसकी गाय जंगल से चरने के बाद घर आई। गायों के साथ एक आवारा सांड भी उनके घर आ गया। महिला ने डंडा लेकर सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उसपर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम ने पुरोला पहुंचकर किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

महिला की जांघ पर सींग मारकर उसे फेंक दिया। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए कालाढूंगी अस्पताल लेकर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर ट्रस्ट ने जताया मुख्यमंत्री का आभार… 
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top