Connect with us

Crime: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी को उतारा मौत से घाट…

उत्तराखंड

Crime: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी को उतारा मौत से घाट…

रुड़की: धर्मनगरी हरिद्वार से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही हैं। यहां रुड़की में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा आज (रविवार) दोपहर रहा है एक पति ने पारिवारिक विवाद में सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद किया है। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ढंडेरा निवासी सोनिया (35) ढंडेरा पति अमन, दो बच्चों और सास के साथ रहती थी।
रविवार दोपहर के वक्त दंपत्ति में पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अमन गुस्से से आगबबूला हो उठा। रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया और सोनिया के सीने में घोंप दिया। शोर-शराबा होने पर आस पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…

वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोनिया को परिजनों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की है। जिसमे आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। वहीं दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top