Connect with us

ब्रेकिंग: आवारा पशु ने महिला पर किया हमला, मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: आवारा पशु ने महिला पर किया हमला, मौत, परिजनों में कोहराम

कुमांऊ। कालाढूंगी के मलुआगांजा में आवारा सांड ने एक महिला को  मार डाला। सांड महिला के घर में आया था।जब सांड को भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। इस दौरान सांड ने महिला पर ही हमला कर दिया। हल्द्वानी इलाज को लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Rishikesh आने वाले पर्यटकों के हाथ लगेगी मायूसी, कई गंगा घाटों पर पुलिस ने लगाई रोक

जानकारी के मुताबिक भीमपुरी कमलुआगांजा निवासी दयाल चंद्र मजदूरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे उसकी 33 वर्ष पत्नी दीपा देवी घर थी।   रोजाना की तरह उसकी गाय जंगल से चरने के बाद घर आई। गायों के साथ एक आवारा सांड भी उनके घर आ गया। महिला ने डंडा लेकर सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उसपर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल…

महिला की जांघ पर सींग मारकर उसे फेंक दिया। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए कालाढूंगी अस्पताल लेकर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top