Connect with us

देहरादून में मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा, यहां लगाएं जाएंगे 100 स्मार्ट पोल…

उत्तराखंड

देहरादून में मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा, यहां लगाएं जाएंगे 100 स्मार्ट पोल…

देहरादून: उत्तराखंड अब हाईटेक बनने की राह पर चल पड़ा है। राज्य को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं। जिसके तहत देहरादून में अब आपको फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगा। जिसके लिए देहरादून में करीब 100 जगह स्मार्ट पोल लगाने की योजना है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इन स्मार्ट पोल से ना सिर्फ रौशनी मिलेगी बल्कि लोगों को इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही इनमें कैमरे भी लगाए जाएंगे। फिलहाल समीक्षा का दौर जारी है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द 100 जगहों पर स्मार्ट पोल लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्मार्ट सिटी कंपनी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) केके मिश्रा ने स्मार्ट पोल परियोजना की समीक्षा की गई है। जिसमें शहर में कुल 100 स्मार्ट पोल लगाए जाएंगे, जिनसे 500 मीटर के दायरे में मुफ्त वाइफाई की सुविधा देने की बात कही गई। बताया जा रहा है कि अभी तक 23 स्मार्ट पोल लगा दिए हैं। कुल 100 स्मार्ट पोल लगाए जाने हैं। ये स्मार्ट पोल राजपुर रोड, सिटी लाइन्स, इंदिरा नगर कालोनी, एमडीडीए रोड, एफआरआइ के पास, एसबीआइ बैंक मेन ब्रांच, शिमला बाईपास रोड, कोरोनेशन अस्पताल समेत कुल 100 जगहों पर लगाए जाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…

बताया जा रहा है कि अभी तक पोल के लिए 66 किमी फाइबर लाइन ही बिछाई गई है। जबकि अभी भी 74 किमी लाइन बिछाने का काम बाकी है। जिनमें से 70 की ऊंचाई 30 मीटर और 30 की ऊंचाई 12 मीटर होगी। इन पोल पर वाइफाई के साथ सिटी सर्विलांस और सिक्योरिटी समेत 20 सीसीटीवी कैमरे, 30 मैसेजिंग डिस्प्ले व 30 स्मार्ट एलईडी लाइट, 30 पोलो लाइट लगाई जानी है। इस बारे में एसीईओ ने परियोजना का काम दिसंबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top