Connect with us

Big Breaking: देहरादून में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, यहां बनाया गया कंटेनमेंट जोन…

उत्तराखंड

Big Breaking: देहरादून में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, यहां बनाया गया कंटेनमेंट जोन…

देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। राजधानी देहरादून के एक मशहूर स्कूल में एक साथ सात छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है। जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है तो वहीं जिला प्रशासन ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। डीएम ने इस स्कूल परिसर को पूर्णतया लॉकडाउन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वेल्हम गर्ल्स स्कूल में 7 छात्राएं संक्रमित मिली हैं। चौकाने वाली बात यह है कि इन सभी छात्राओं की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जाहिर है कि यह छात्राएं बाकी बच्चों या स्टाफ के संपर्क में आने के चलते संक्रमित हुई हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इसके बाद से ही इन सभी छात्राओं को स्कूल में ही आइसोलेट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार 4 मई यानी आज से इस स्कूल परिसर को पूर्णतया लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान विद्यालय में सभी जरूरी खाने पीने की चीजों और दूसरी जरूरतों के लिए भी जिलाधिकारी की तरफ से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top