Connect with us

चंपावत उपचुनाव के लिए ये है नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था, जानिए कौन कब भरेगा पर्चा…,

उत्तराखंड

चंपावत उपचुनाव के लिए ये है नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था, जानिए कौन कब भरेगा पर्चा…,

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सीएम धामी चंपावत उपचुनाव के लिए कमर कस चुके है। राज्य में नई हॉट सीट का दर्जा चंपावत को मिला है। सीएम धामी यहां से उपचुनाव लड़कर विधायक के रूप में सदन जाना चाहते हैं मगर कांग्रेस इसका विपरीत चाहती है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को नाम नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर पार्टी जोर शोर से तैयारियों में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधान सभा सीट चम्पावत में होने वाले उप चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  सीएम धामी नौ मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि नामांकन के दौरा सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। भाजपा के मुख्य चुनाव संयाेजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सभी दलों से सीएम के खिलाफ प्रत्याशी न खड़ा कर नजीर पेश करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…

बताया जा रहा है कि पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके लेकिन कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। निर्वाचन विभाग की ओर से नामांकन पत्र लेने की ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है। कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि बीजेपी की ओर से सीएम धामी मैदान में है उनके लिए सीएम बने रहने के लिए ये चुनाव जीतना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top