Connect with us

उत्तरकाशीः हादसे ने एक क्षण में छीन ली 26 तीर्थयात्रियों की जिंदगी, इतिहास का बड़ा हादसा…

उत्तराखंड

उत्तरकाशीः हादसे ने एक क्षण में छीन ली 26 तीर्थयात्रियों की जिंदगी, इतिहास का बड़ा हादसा…

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला पुराना है लेकिन सीमांत जनपद उत्तरकाशी में रविवार शाम हुआ सड़क हादसा इतिहास का सबसे बड़ा सड़क हादसा है। बताया जा रहा है कि रविवार को हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे पर यमुना घाटी में डामटा के पास पिछले 20 सालों में सबसे बड़ा हादसा है। इस हादसे ने एक क्षण में 26 तीर्थयात्रियों की जिंदगी छीन ली। यहां वहां बिखरे शव देख लोग सिहर उठे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरकाशी स्थित डामटा के पास हुए सड़क हादसे के बाद अब बचाव अभियान पूरा हो चुका है। यहां रविवार शाम 28 लोगों से भरी एक बस के रिखांउ खड्ड में गिर गई थी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 तक पहुंच गई है। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस के चालक दल के दो सदस्यों के अलावा इसमें सवार अन्य 28 लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे, जो तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम करीब 7 बजे ऋशिकेश से यमुनोत्री धाम आ रही बस संख्या यूके 04-1541 जैसे ही डमाटा से 2 किलोमीटर आगे रिखांउ स्थित खड्ड के पास पंहुची, वैसे ही अचानक अन्यंत्रित होकर करीब 500 मीटर की गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री जगह-जगह छिटक गए।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

हादसे के बाद नौगांव अस्पताल से कुछ डाक्टरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा भेजा गया। वहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को देहरादून और ऋषिकेश एम्म भेजने की तैयारी की जा रही है। 69 यात्रियों का दल 20 मई को पन्ना मध्य प्रदेश से यात्रा पर निकला। चित्रकूट, पशुपतिनाथ और काठमांडू होते हुए दो जून को ये सभी हरिद्वार पहुंचे। यहां दो दिन इंतजार के बाद रविवार को इन्हें यमुनोत्री और गंगोत्री का स्लाट आवंटित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…

बताया जा रहा है कि जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां सड़क काफी चौड़ी है और डामरीकरण हो रखा है। ऋषिकेश के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को 15 मई से 15 नवंबर तक के लिए ग्रीन कार्ड जारी किया गया था। साथ ही रविवार को इसे यात्रा का ट्रिप कार्ड जारी किया गया था।

उत्तरकाशीः हादसे ने एक क्षण में छीन ली 26 तीर्थयात्रियों की जिंदगी, इतिहास का बड़ा हादसा…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top