Connect with us

आरोप: पालिका मुनिकीरेती में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली,स्थानीय निवासी का आंदोलन फिर होगा शुरू…

उत्तराखंड

आरोप: पालिका मुनिकीरेती में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली,स्थानीय निवासी का आंदोलन फिर होगा शुरू…

टिहरी। मुनी की रेती नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे और खारा स्रोत नदी में खड़े वाहनों से प्रशासन के आश्वासन के बावजूद अवैध पार्किंग शुल्क वसूली का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर फिर से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी प्रशासन को दी है।

स्थानीय निवासी आशीष गौड़ ने बताया कि मुनी की रेती नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे और खारा स्रोत नदी में वाहन खड़े करा कर पार्किंग का ठेकेदार अवैध पार्किंग शुल्क वसूल कर लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और पर्यटकों के बीच क्षेत्र की छवि खराब हो रही है। इस संबंध में उन्होंने डीएम से लेकर पुलिस तक को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…

सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेंद्र नगर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन देकर आमरण अनशन को खत्म कराया। लिखित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद भी पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसलिए उन्होंने प्रशासन को पत्र भेजकर फिर से कार्यवाही के लिए 7 दिन का समय दिया है। समय सीमा में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने फिर से प्रशासन को आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

आरोप: पालिका मुनिकीरेती में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली,स्थानीय निवासी का आंदोलन फिर होगा शुरू…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top