Connect with us

विचार: शिक्षा मंत्री का बयान, दुर्गम वाले सुगम और सुगम वाले दुर्गम जाएंगे शिक्षक…

उत्तराखंड

विचार: शिक्षा मंत्री का बयान, दुर्गम वाले सुगम और सुगम वाले दुर्गम जाएंगे शिक्षक…

देहरादून । शिक्षा विभाग का अंतर्गत होने वाले शिक्षकों के स्थानांतरण में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं। दुर्गम क्षेत्रों में वर्षों से सेवारत शिक्षकों का स्थानांतरण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया है। जिले में स्थानांतरण करने की अनुमति जनपदीय अधिकारियों दी जायेगी।

शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय देहरादून में उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक ली। डॉ0 रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाले शिक्षकों के स्थानांतरण में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी, यदि शिक्षकों के ट्रांसफर में कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो इसके जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…

डॉ0 रावत ने कहा कि स्थानांतरण पॉलिसी के तहत ऐसे शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर ट्रान्सफर किया जायेगा जो वर्षों से दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सैकड़ों शिक्षक हैं जिन्होंने अपनी सेवा का अधिकतम समय दुर्गम क्षेत्रों में काट लिया जबकि वह सुगम स्थानांतरण के पात्र थे। विभागीय मंत्री ने कहा कि ऐसे शिक्षकों को जनपद स्तर पर स्थानांतरण किया जायेगा जो कई वर्षों से एक ही स्कूल में डटें हैं, इनके स्थानांतरण के लिये शीघ्र ही जनपद स्तरीय अधिकारियों को अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

विचार: शिक्षा मंत्री का बयान, दुर्गम वाले सुगम और सुगम वाले दुर्गम जाएंगे शिक्षक…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top