Connect with us

देहरादून में फर्जी सेना का अफसर गिरफ्तार, सेना में भर्ती के नाम पर ऐंठता थे रुपए…

उत्तराखंड

देहरादून में फर्जी सेना का अफसर गिरफ्तार, सेना में भर्ती के नाम पर ऐंठता थे रुपए…

देहरादूनः

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईएमए पीओपी के दौरान बाहर से सेना की वर्दी पहने हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने हैरतअंगेज खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसका नाम जयनाथ शर्मा है। जो जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी श्रीनगर यूनिट की गोरखा रेजीमेंट में तैनात था, जिसे 2016 में नौकरी पर वापस न आने पर आर्मी से भगोड़ा घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

बताया जा रहा है कि उसने अपने घर और अपने आसपास रहने वालों को बताया कि वो आईएमए में ऑफिसर्स की ट्रेनिंग कर रहा है और इसके द्वारा कई लोगों से अपने आप को सेना का अफसर बताकर सेना में भर्ती के नाम के रुपए भी ऐंठे हैं। आरोपी ने वर्तमान में उसने देहरादून में किराए का कमरा लिया हुआ था। उसके पास से पैरा लेफ्टिनेंट आफिसर की सेना की वर्दी (लुधियाना से सिलवाई हुई) पहचान पत्र, दो पहिया वाहन, फर्जी अधिकारी की मोहरे आदि बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

वहीं, भगोड़ा कुछ वर्षों में आर्मी यूनिट में अपने फर्जी कार्ड के द्वारा घूम चुका है, जिसमें वाराणसी यूनिट की पुष्टि अभी तक हो पाई है। अभी तक की संयुक्त इंटेरोगेशन में कोई राष्ट्र विरोधी बात प्रकाश में नहीं आई है, जो जानकारी मिली उस पर टीम आगे कार्रवाई और सत्यापन करेगी। आरोपी के खिलाफ थाने में विधिक कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत पर्व में प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी…

 

देहरादून में फर्जी सेना का अफसर गिरफ्तार, सेना में भर्ती के नाम पर ऐंठता थे रुपए…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top