Connect with us

गज़ब: ऋषिकेश में अचानक बिना चालक के चलने लगी कार, तब क्या हुआ…

उत्तराखंड

गज़ब: ऋषिकेश में अचानक बिना चालक के चलने लगी कार, तब क्या हुआ…

ऋषिकेश: ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर पार्किंग में खड़ी एक कार अचानक चलने लगी। जब तक लोग माजरा समझते तब तक कार पार्किंग से निकलकर गंगा में बह गई। कुछ दूरी पर कार को गंगा में बहते हुए देख स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका को देखते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा में कूद लगा दी। किसी तरह कार को पकड़कर 72 सीढ़ी गंगा घाट पर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…

सूचना मिलने के बाद त्रिवेणी घाट चौकी से जल पुलिस और फ्लड कंपनी के जवान मौके पर पहुंचे।कड़ी मेहनत के बाद कार को गंगा से बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि कार दिल्ली नंबर की है। जिसमें पर्यटक त्रिवेणी घाट घूमने के लिए पहुंचे थे। पार्किंग में खड़ी करने के बाद कार को न्यूटल में खड़ी कर हैंड ब्रेक लगाना भूल गए। ऐसे में कार अचानक पार्किंग से निकलकर चलते हुए गंगा में गिर गई। गनीमत यह रही कि कार के अंदर कोई मौजूद नहीं रहा। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि जल पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। जल पुलिस और फ्लड कंपनी के जवान कार को गंगा से बाहर निकाल लिया है। उन्होंने कार को पकड़कर गंगा घाट किनारे पर लाने और पुलिस को सूचना देने वाले स्थानीय युवाओं की प्रशंसा करते हुए पीठ थपथपाई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…

बता दें कि इस प्रकार का यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस प्रकार के हादसे त्रिवेणी घाट पर हो चुके हैं। लोगों की हल्की सी लापरवाही से जहां हादसे हो रहे हैं वहीं पुलिस प्रशासन भी परेशान होता हुआ दिखाई दे रहा है।

गज़ब: ऋषिकेश में अचानक बिना चालक के चलने लगी कार, तब क्या हुआ…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top