Connect with us

टिहरीः तोताघाटी-कोडियाला के बीच बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

उत्तराखंड

टिहरीः तोताघाटी-कोडियाला के बीच बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

टिहरीः उत्तराखंड में बुधवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। टिहरी से दूसरे बड़े हादसे की खबर आ रही है। अब NH58 ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी बस तोताघाटी-कोडियाला के बीच सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार दोपहर श्रीनगर से हरिद्वार को जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।  बताया जा रहा है कि तोताघाटी-कोडियाला में ये हादसा हो गया है। हादसे में 3 से 4 व्यक्ति घायल हुए हैं. मौके पर पुलिस चौकी व्यासी व 108 व्यासी के लोग मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

बताया जा रहा है कि हादसा चालक का बस से संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ है। फिलहाल इस घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों को सीएचसी देवप्रयाग भर्ती कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

गौरतलब है कि इससे पहले सुबह 10 बजे करीब टीसीआर होटल के पास दो बसों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का उपचार चल रहा है।

 

टिहरीः तोताघाटी-कोडियाला के बीच बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top