Connect with us

ब्रेकिंग: भूस्खलन से यमनोत्री मार्ग बंद, 40 बकरियां भी आपदा की भेंट…

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: भूस्खलन से यमनोत्री मार्ग बंद, 40 बकरियां भी आपदा की भेंट…

गढ़वाल। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश से कई मार्गों पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। वहीं यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा पुल के पास चट्टान दरकने से हाईवे पर आज सुबह से यातायात ठप हो गया, जिस कारण यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री सड़क के दोनों ओर हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन हाईवे खोलने में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने हेतु देहरादून में सभी तैयारियाँ पूर्ण

शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण अवरुद्ध हो गया है। यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे है। एनएच की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी है। बताया गया है कि हाईवे को खोलने का काम लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

बिजली गिरने से मरीं बकरियां

मोरी ब्लाक के चांगसिल बुग्याल में बिजली गिरने से करीब 40 भेड़-बकरियां मर गई। वाइल्ड लाइफ सेंचूरी क्षेत्र के भीतरी गांव के ग्रामीणो की भेड़ बकरियां आजकल चुगान पर बुग्याल क्षेत्र में है।  स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

ब्रेकिंग: भूस्खलन से यमनोत्री मार्ग बंद, 40 बकरियां भी आपदा की भेंट…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top