Connect with us

दून अस्पताल सहित 100 अस्पतालों में शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा, जानें लाभ…

उत्तराखंड

दून अस्पताल सहित 100 अस्पतालों में शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा, जानें लाभ…

देहरादूनः स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाते हुए राज्य सरकार द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे है। लोगों को परेशानी का सामना न हो, मानसून के मौसम में जान जोखिम में डालकर अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़े। इसके लिए अब उत्तराखंड के दून मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज,और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होने जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज में 25 जुलाई से यह सेवा शुरू होगी। सेवा के तहत तीनों मेडिकल कॉलेजों से 100 सीएचसी और पीएचसी को जोड़ा जाएगा। दून में नेत्र रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा को इसके लिए नोडल अफसर बनाया गया है। जिससे अब दूरस्थ इलाकों के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए दून, हल्द्वानी और श्रीनगर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल के जरिए प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली जनता को घर बैठे ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए जाएंगे। इस विशेष पहल का मकसद दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों की एक्स्पर्ट डॉक्टर्स के जरिए चिकित्सीय परामर्श देना है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top