Connect with us

उत्तराखंडः धनगढ़ी नाले में बही शिक्षकों की कार, ऐसे बचाई जान…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः धनगढ़ी नाले में बही शिक्षकों की कार, ऐसे बचाई जान…

रामनगर: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। एक बार फिर रामनगर से कार बहने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि धनगढ़ी नाले में एक कार बह गई है। कार में चार शिक्षक सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनिमत रही कि शिक्षकों ने समय रहते कार से कूद कर जान बचाई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया था। इस दौरा सल्ट की ओर जा रही कार तेज बहाव में फंस गई।  कार में 4 शिक्षक सवार थे। जो किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुए, लेकिन उनकी कार तेज धार में बह गई। नाले के उफान पर आने से सुबह से ही यातायात बाधित रहा।  दोनों ओर वाहनों की लंबा जमावड़ा लगा रहा । जलस्तर कम होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी ।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

वहीं इस घटना के बाद लोगों के जेहन में ढेला में हुआ हादसा याद आ गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों रामनगर की ढेला नदी में एक कार बह गई थी , जिसमें सवार 10 में से 9 लोगों की मौत हो गई थी। रामनगर में इस तरह के कई नाले व रपटे हैं , जहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। बारिश आते ही जल्द करने का आश्वासन दिया जाता है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top