Connect with us

मौसम: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में खूब बरसेगा मौसम…

उत्तराखंड

मौसम: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में खूब बरसेगा मौसम…

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी कर दी है लिहाजा जिला स्तर से रेड अलर्ट की चेतावनी का भी स्पष्टीकरण हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 जुलाई से राज्य में एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान लगाया है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

इसके अलावा 19 जुलाई को मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ अत्यंत भारी बरसात होने की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

इसके अलावा 20 जुलाई को भी रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसमें मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top