Connect with us

एक्शन: घास ला रही महिलाओं को थाने में बिठाया, चालान भी किया, पढिये…

उत्तराखंड

एक्शन: घास ला रही महिलाओं को थाने में बिठाया, चालान भी किया, पढिये…

गढ़वाल: मामला चमोली के हेंलँग का है जहाँ THDC कम्पनी की जल विद्युत परियोजना का काम चल रहा है। वर्षो से जहाँ गाँव के लोग अपने पालतू पशुओं के लिए जिन चारागाह से चारापत्ती काटते थे अब उस पर भी रोक लग गई है।

बीते 15 जुलाई को इसी मामले में स्थानीय महिलाओं से सीआईएसएफ औऱ स्थानीय पुलिस ने नोकझोंक भी की औऱ उनको उठाकर नजदीकी पुलिस स्टेशन भी ले जाया गया जहाँ बाद में उनका चालान भी हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि THDC द्वारा उनके पारंपरिक चारागाह को खत्म किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

वहीं बताया जा रहा है कि जहाँ चारागाह था वहां अब फिलहाल मिट्टी डंप की जा रही है औऱ भविष्य में यहाँ खेल मैदान बनेगा। ग्रामीण युवक ने बताया कि खेल मैदान बनाने का यहाँ कोई औचित्य नही है हमारे लिए तो पशुओं के लिए चारापत्ती का इंतज़ाम करना प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण

वहीं प्रधान हेलंग तथा सरपंच वन पंचायत हेलंग द्वारा जिलाधिकारी चमोली को एक शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि दो-तीन परिवारों द्वारा वन पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है।
पुलिस ने भी ग्रामीण महिलाओं का जमकर उत्पीड़न किया थाने ले जाकर 6 6 घंटे बैठाकर 250 250 रुपए का चालान करने के बाद ही थाने से छोड़ा

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top