Connect with us

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 4 घायल…

उत्तराखंड

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 4 घायल…

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां हरिद्वार में जन्‍मदिन में शामिल होने के लिए आए एक परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां बारिश के दौरान उनकी कार स्लिप होकर सड़क किनारे के खेतों में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि अन्‍य चार लोग घायल हो गए है। हादसे से कोहराम मच गया है। वहीं खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को दिए सख्त निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा के कुरूक्षेत्र से एक परिवार हरिद्वार आया था। बताया जा रहा है कि दीनारपुर गांव में सुरेश के बेटे का जन्मदिन था। जिसमें वह शामिल होने आया था। वापस लौटते समय बारिश के कारण कार स्लिप होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। चार लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं जन्मदिन से जिस खुशी से परिवार घर लौट रहा था वहां अब मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top