Connect with us

सावधानः हर दिन पैर पसार रहा कोरोना, आज मिले इतने संक्रमित मरीज…

उत्तराखंड

सावधानः हर दिन पैर पसार रहा कोरोना, आज मिले इतने संक्रमित मरीज…

Corona Update: उत्तराखंड में बेफिक्री के बीच कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में आज 24 घंटे के भीतर कोरोना के 310 नए मरीज मिले हैं, तो वहीं 1 मरीज की मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते मामले बेहद चिंताजनक है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। साथ ही बारिश को मौसम में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में देहरादून में 130 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 42 कोरोना मरीज मिले हैं. जबकि, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 8, चमोली में 4, चंपावत में 14, पौड़ी में 12 केस मिले हैं. इसके अलावा पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 45, टिहरी में 9, उधम सिंह नगर में 1 और उत्तरकाशी में 1 मरीज मिले हैं। तो वहीं आज 334 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

बताया जा रहा है कि राज्य में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1748 पहुंच गई है। एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 99,092 मामले सामने आ चुके हैं.। जिसमें से 93,528 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.39% है। वहीं, इस साल अब तक 298 मरीजों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top