Connect with us

उत्तराखंडः परिवार में चल रही थी बेटे की शादी की तैयारी, तिरंगे में लिपटकर आएगा शव…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः परिवार में चल रही थी बेटे की शादी की तैयारी, तिरंगे में लिपटकर आएगा शव…

Uttarakhand News: उत्तराखंड का एक और लाल भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि ढकना ग्राम पंचायत के चौड़ाकोटी गांव निवासी सेना में तैनात जवान विनीत चौड़ाकोटी का निधन हो गया है। विनीत चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में विनीत की शादी की बात चल रही थी। लेकिन बेटे के सेहरा बंधने की जगह जवान का शव तिरंगे में लिपट कर आ रहा है। जिससे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी निकासी गेट पर बने निर्माण ध्वस्त; चौकी शिफ्ट करने के निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चौड़ाकोटी गांव निवासी विनीत चौड़ाकोटी पुत्र बसंत चौड़ाकोटी 2012 में आर्मी के आठ कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। विनीत के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। जबकि मां धर्मा देवी गृहणी हैं। करीब दो साल पूर्व कश्मीर में पोस्टिंग से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। करीब दो वर्ष पिथौरागढ़ रहने के बाद करीब दो माह पूर्व उनका पूणे ट्रांसफर हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

बताया जा रहा है कि पूणे में ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत और खराब हो गई। वह हार्ट की बीमारी से परेशान थे। जिसका आर्मी अस्तपाल पूना में उपचार चल रहा था। सोमवार को आपरेशन होने के बाद मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। जवान का शव बुधवार यानि आज चम्पावत पहुंचेगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

बताया जा रहा है कि जागेश्वर विधायक मोहन सिंह माहरा ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि विनीत चौड़ाकोटी पुत्र बसंत बल्लभ चौड़कोटी शहीद हो गए। विधायक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top