Connect with us

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम…

Weather Update: उत्तराखंड में आज तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आज यानि रविवार को पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में अन्य जगह भी कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बारिश की वजह से संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण मार्ग बाधित हो रहे हैं, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर नालों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी, साथ ही निचले इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश व बौछार हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि 14 के अलावा फिलहाल 17 तक कोई अलर्ट तो नहीं लेकिन पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। 17 के बाद बारिश में तेजी आएगी। विभाग के मुताबिक दून में कुछ जगह बारिश हो सकती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top