Connect with us

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू….

उत्तराखंड

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू….

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लंबे समय के बाद हरिद्वार पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही हरिद्वार में नगरीय क्षेत्र को छोड़ शेष जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बताया जा रहा है कि 26 को मतदान और 28 सितंबर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Haridwar Panchayat Chunav 2022) के अंतर्गत ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव के लिए नामंकन प्रक्रिया छह सितंबर से आठ सिंतबर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

यह होगा चुनाव कार्यक्रम

छह से आठ सितंबर तक नामांकन दाखिल
नामांकन की जांच नौ से 11 सितंबर तक
नाम वापसी 12 सितंबर
चुनाव चिन्‍ह आवंटन 13 सितंंबर
मतगणना 28 सितंंबर
इन पदों पर होंगे चुनाव
ग्राम प्रधान :318
जिला पंचायत सदस्य :44
बीडीसी सदस्य :221
ब्लाक प्रमुख :6

गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करते हुए, सरकार के पास सहमति के लिए भेजा था। जिस पर अब सरकार ने सहमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिलने के बाद तय कार्यक्रम के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद आचार संहिता लागू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top