Connect with us

मौसम अलर्टः उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश की आशंका, रहे सतर्क…

उत्तराखंड

मौसम अलर्टः उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश की आशंका, रहे सतर्क…

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में खास तौर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इनके अलावा भी कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। विभाग ने आपदा प्रबंधन समेत कई विभागों को एडवाइज़री जारी करते हुए सतर्क रहने के अपडेट दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार सुबह से देहरादून में सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल जारी है। देहरादून में बादलों का पहरा है। वहीं मौसम विभाग ने भी आज देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि देहरादून और नैनीताल समेत आसपास के इलाकों में गरज के साथ भारी वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

बताया जा रहा है कि वहीं उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बन रही है। इसका मतलब है कि चार धाम यात्रियों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। हालांकि चमोली में शुक्रवार शाम रुक-रुककर हुई अच्छी बारिश के बाद आज सुबह से धूप खिली है. बद्रीनाथ हाईवे भी सुचारू है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top