Connect with us

धामी सरकार ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, मेडल जीतने पर मिलेगा दो करोड़ इनाम…

उत्तराखंड

धामी सरकार ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, मेडल जीतने पर मिलेगा दो करोड़ इनाम…

Uttarakhand News: धामी सरकार ने राज्य में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल पुरस्कारों की राशि में भारी इजाफा कर दिया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। बताया जा रहा है कि सरकार ने पुरस्कार राशि में 30 से 100 प्रतिशत तक का इजाफा किया है। जिसके बाद अब राज्य में खिलाड़ियों को दो करोड़ रूपए तक इनाम मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय खेलों की पुरस्कार राशि बढ़ाई राष्ट्रमंडल खेल, एशियन चैम्पियनशिप, कॉमनवेल्थ के साथ ही अन्य अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है। खेल विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अब ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जबकि, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को पचास लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला

वहीं जूनियर और सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है। आदेश के अनुसार ओलंपिक, विश्व कप, एशियन खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को चयन के बाद 20 प्रतिशत राशि पहले ही दे दी जाएगी। जबकि विश्वकप में स्वर्ण जीतने वाले को तीस लाख विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ी को तीस लाख, रजत पदक विजेता को 20 लाख, कांस्य पदक विजेता को 15 लाख और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई*
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top