Connect with us

यूट्यूबर बॉबी कटारिया की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने घर पर चस्पा किया कुर्की नोटिस…

उत्तराखंड

यूट्यूबर बॉबी कटारिया की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने घर पर चस्पा किया कुर्की नोटिस…

Bobby Kataria: उत्तराखंड के कोर्ट में पुलिस द्वारा जबरन परेशान करने का आरोप लगा चुके यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किल अब बढ़ने जा रही है। अंडरग्राउंड चल रहे बाॅबी के घर पर जहां देहरादून पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है ,वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस भी उसके पीछे पड़ चुकी है। दिल्ली में बॉबी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून कैंट कोतवाली पुलिस ने सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने, स्टंट दिखाने और पुलिस को धमकाने के आरोपित बॉबी के घर गुरुग्राम जाकर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। यदि अब भी बॉबी सामने नहीं आते है तो उनकी संपत्ती जब्त की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि बॉबी के खिलाफ देहरादून व दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। यदि बॉबी कटारिया अब भी पुलिस ‌के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। अभी तक उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। उस पर डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर दून पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…

गौरतलब है कि दून की सड़क पर शराब पीने और गाड़ियों को रोकने के आरोप में 11 अगस्त को थाना कैंट में कटारिया के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं मुकदमा दर्ज हुआ था। तबसे कटारिया लगातार फरार चल रहा है और दून पुलिस उत्तराखंड के अलावा दिल्ली व हरियाणा तक उसकी तलाश करने जा चुकी है। अब दून पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी कटारिया को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के हस्तक्षेप से महीनों पुरानी समस्या का समाधान…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top