Connect with us

घर से स्कूल के लिए निकले टिहरी के दो बच्चे लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग…

उत्तराखंड

घर से स्कूल के लिए निकले टिहरी के दो बच्चे लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग…

टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चे लापता हो गए है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन वह न स्कूल पहुंचे और न ही घर वापस लौटे हैं। बच्चों के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद से उनकी तलाश जारी। पुलिस ने आमजन से बच्चों के मिलने पर सूचना देने की  अपील की है वहीं लापता होने के बाद उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  36 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी…

बता दें कि टिहरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि जनपद टिहरी से दिनांक 19.09.2022 से  दो बच्चे  आशीष कंडवाल उर्फ साहिल पुत्र राम सिंह निवासी म 0 न 0 35/5 ई ब्लाक नई टिहरी कोतवाली नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल , रक्षित पंवार पुत्र रमेश पंवार निवासी मेन मार्केट नई टिहरी कोतवाली नई टिहरी , जनपद टिहरी गढ़वाल बिना बताये कहीं चले गये है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

हुलिया गुमशुदा आशीष कंडवाल उर्फ साहिल : उम्र 15 वर्ष रंग गोरा कद करीब 5 फुट कान्वेंट स्कूल की ड्रेस पहने है । हुलिया गुमशुदा रक्षित पंवारः- उम्र 15 वर्ष रंग गोरा कद करीब 5 फुट कान्वेंट स्कूल की ड्रेस पहने है । टिहरी पुलिस ने अपील की है कि यदि उक्त गुमशुदा बच्चों के सम्बन्ध में किसी को कोई जानकारी प्राप्त होती हो तो कृपया निम्न मोबाइल नम्बरों 9411112975 , 9193022666 , पुलिस कन्ट्रोल रुम- 112 , पर सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top