Connect with us

उत्तराखंडः कैबिनेट मंत्री के भाई के घर दिनदहाड़ें बड़ी लूट, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः कैबिनेट मंत्री के भाई के घर दिनदहाड़ें बड़ी लूट, जांच में जुटी पुलिस…

उत्‍तराखंड में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेखौफ बदमाशों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। देहरादून से सटे डोईवाला में कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर पर दिन दहाड़े करोड़ो की लूट की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया है। घटना से सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला डोईवाला चौक के पास घराट वाली गली का है। यहां डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे शीशपाल अग्रवाल के घर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में  पहुंचने के बाद स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए 10 मिनट रुकने की बात कही और घर के अंदर चले गए। इस दौरान घर में शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी उपस्थित थीं। डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बना दिया और पूरे घर को खंगाल डाला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर के अंदर से बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लूट ली।  बताया जा रहा है कि बदमाश एक घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। लूटपाट में छह लोग शामिल थे। लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बदमाश सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान के सम्बन्ध में सचिव ने दिए निर्देश

वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ अनिल कुमार शर्मा मौके पर मौजूद है। साक्ष्‍यों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर डोईवाला में खोफ का माहोल बन गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top