Connect with us

कॉर्बेट नेशनल पार्क में वनकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, दून में डॉक्टरों पर लगी ये रोक…

उत्तराखंड

कॉर्बेट नेशनल पार्क में वनकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, दून में डॉक्टरों पर लगी ये रोक…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में दिवाली के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। जहां आमजन की सुविधा को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कॉर्बेट नेशनल पार्क में दिवाली को लेकर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के चलते वन कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिवाली पर यूपी व अन्य सीमाओं से शिकारियों की घुसपैठ की आशंका रहती है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए हाई अलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस साल कॉर्बेट के अंदर स्थित ऊंचे स्थानों पर रिच पेट्रोलिंग का कार्य भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

वहीं दूसरी ओर देहरादून में दीपावली के मद्देनजर जिले के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। कोरोनेशन अस्पताल में सभी डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टा़फ की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। आपात स्थिति में ही केवल छुट्टी मिल सकेगी। वहीं इससे पहले पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top