Connect with us

उत्तराखंड में अब यहां शिक्षक और वार्डन पर गिरी गाज, निलंबित..

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब यहां शिक्षक और वार्डन पर गिरी गाज, निलंबित..

उत्तराखंड में आए दिन शिक्षकों पर कार्रवाई हो रही है। लगातार स्कूलों और प्रदेश को शर्मसार करते मामले सामने आ रहे है। अब नया मामला चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र से है। जहां राजीव गांधी नवोदय विद्यालय छात्रावास के वार्डन और संविदा शिक्षक को निलंबित कर दिया है। मामला बाल कटाने से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लोहाघाट स्थित नवोदय छात्रावास में छात्रों ने वार्डन और संविदा शिक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात नौ बजे जबरन छात्रों के बाल अपने हाथ से ही काटने शुरू कर दिए। आरोप है कि मंगलवार होने के कारण जब छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो शिक्षक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि मारपीट के बीच एक छात्र हॉस्टल से भाग गया। जिसके बाद  मारपीट का यह मामला थाने तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

वहीं मामले के प्रकाश में आने के बाद स्कूल प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए संविदा पर तैनात शिक्षक और वार्डन को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। वहीं  शिक्षक को 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top