Connect with us

चमोली हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोग थे सवार…

उत्तराखंड

चमोली हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोग थे सवार…

चमोली। देवखाल चमोली में एक अल्टो 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे उसमे सवार 2 लोगों की मौत हो गई। चौकी गोचर द्वारा SDRF को सूचना मिली की देवखाल, ग्राम नंदप्रयाग, जनपद चमोली में एक वाहन खाई में गिर गया है । सूचना पर पोस्ट गोचर से ASI भगत कंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि पोखरी- गोपेश्वर मार्ग पर देवखाल नामक राजस्व क्षेत्र में एक आल्टो वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों शवों को खाई से निकालकर पटवारी को सुपुर्द किया गया। वाहन संख्या :- UK11TA2749

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

मृतक का नाम :-

1.  अनिल सेमवाल पुत्र  चक्रधर सेमवाल, उम्र-28, निवासी :- छेमी(देवखाल), चमोली ।
2.  संजय पुत्र  चंद्रर शेखर, उम्र-36, निवासी-(गणाई) जोशीमठ, चमोली ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top