Connect with us

उत्तराखंड में अगले दो दिन पड़ेंगी ज्यादा ठंड, पहाड़ पर गिरेगा पाला…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले दो दिन पड़ेंगी ज्यादा ठंड, पहाड़ पर गिरेगा पाला…

Weather Update: उत्‍तराखंड में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि अब अगले दो से तीन दिन पहाड़ों पर पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है। पाले की वजह से सड़क पर फ‍िसलन के कारण हादसा होने का खतरा जताया गया है। ऐसे में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…

मौसम विभाग के पुर्वानुमान अनुसार  प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं आ रहे। लेकिन अभी मैदानी इलाकों में हल्का कुहासा छाने के भी आसार हैं और पहाड़ों पर पाला पड़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र पर 10 बेटियों की पढ़ाई को मिला नया जीवन…

गौरतलब है कि राज्य में लंबे समय से मौसम शुष्‍क बना हुआ है। सुबह और शाम को ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में खिल रही चटख धूप राहत दे रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top