Connect with us

जल्द ही अब युवाओं को अपने ही गांव में मिलेगी नौकरी, ऐसे होगी तैनाती…

उत्तराखंड

जल्द ही अब युवाओं को अपने ही गांव में मिलेगी नौकरी, ऐसे होगी तैनाती…

Job Update: उत्तराखंड सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। युवाओं को नौकरी देने के लिए अब एक अच्छी पहल की गई है। जल्द ही अब युवाओं को अपने ही गांव में नौकरी मिलेगी। बताया जा रहा है कि पंचायती राज विभाग में प्रत्येक पंचायत में विभाग एक-एक कर्मचारी नियुक्त करने जा रहा है, जोकि आउट सोर्स के माध्यम से रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब पंचायती राज विभाग इन सब कार्यों के लिए प्रत्येक पंचायत में एक-एक कर्मचारी नियुक्त करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के नियुक्ति में संबंधित ग्राम पंचायतों के व्यक्ति को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। जिनको मासिक ₹15000 मानदेय प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना

गौरतलब है कि उत्तराखंड में 7762 ग्राम पंचायत हैं और अभी ग्राम पंचायतों के पास किसी प्रकार का कोई कर्मचारी नहीं है। लिहाजा सरकारी परिसंपत्तियों के रखरखाव और नियमित सफाई जैसा काम पंचायत भवन पर नहीं हो पाता, लिहाजा अभी यह काम ग्राम प्रधान निजी तौर पर ही करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top