Connect with us

तीन राज्यों में भूकंप से धरती डोली, 33 मिनट में तीन जगह आया भूकंप…

उत्तराखंड

तीन राज्यों में भूकंप से धरती डोली, 33 मिनट में तीन जगह आया भूकंप…

Earthquake: देश में लगातार आ रहे भूकंप के झटके लोगों के दिल में दहशत पैदा कर रहे है। महज 33 मिनट में तीन राज्यों में भूकंप से धरती डोली है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र, हिमाचल और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। तीनों राज्यों में आए इस भूकंप के किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

बताया जा रहा है कि सबसे पहले भूकंप रात 11 बजकर 28 मिनट पर मणिपुर के चंदेल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 आंकी गई. इसका केंद्र 93 किलोमीटर की गहराई में था। इसके दो मिनट बाद यानी 11.30 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा में धरती हिली। इसकी तीव्रता 2.8 थी।
भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…

बताया जा रहा है कि इसके बाद देर रात 12 बजकर 01 मिनट पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 आंकी गई. इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। इससे कुछ देर पहले म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। इसका केंद्र 95 किलोमीटर की गहराई में था।

यह भी पढ़ें 👉  अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top