Connect with us

सीएम धामी ने दिल्ली में की इन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, की ये बात…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने दिल्ली में की इन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, की ये बात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर है। दिल्ली पहुंच उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात क। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा की। साथ ही इलैक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर और नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही आज उन्होने धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय  महेन्द्र नाथ पाण्डेय से मुलाकात कर उत्तराखंड में औद्योगिक विकास के लिये मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…

मुख्यमंत्री ने उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से मुलाकात कर उत्तराखंड में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया। साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये। राज्य में निवेश बढ़ने से रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ सके ।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top