Connect with us

ब्रेकिंगः यूकेएसएससी की सात भर्तियों पर शासन का बड़ा फैसला, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखंड

ब्रेकिंगः यूकेएसएससी की सात भर्तियों पर शासन का बड़ा फैसला, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से विवादों में चल रही यूकेएसएससी की सात भर्तियों पर शासन ने बड़ा फैसला सुनाया है। बताया जा रहा है कि शासन ने इन भर्तियों परीक्षाओं को मंजूरी दे दी है।  अनुमति मिलने के बाद आयोग अब इन भर्तियों पर फैसला लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोग ने आठ भर्तियों को संदिग्ध माना था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्तियों का परीक्षण कराया था। जांच के बाद समिति ने आयोग को रिपोर्ट सौंपी थी। जिसके बाद एलटी भर्ती को मंजूरी दे दी गई थी।जबकि सात पर विधिक राय मांगी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…

बताया जा रहा है कि आज इन सात भर्ती परीक्षाओं के बाबत भी मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि UKSSSC इन परीक्षाओं में फैसला ले सकता है। वैसे भी यूकेएसएससी की जांच रिपोर्ट में इन परीक्षाओं को  क्लीन चिट दी गई थी। इन भर्तियों में उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद) शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top