Connect with us

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्य सचिव पहुंचे जोशीमठ, अधिकारियों का दिया ये निर्देश…

उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्य सचिव पहुंचे जोशीमठ, अधिकारियों का दिया ये निर्देश…

चमोली। मुख्य सचिव डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू जोशीमठ पहुंचे। रविवार को मुख्य सचिव ने आपदा पीड़ितों का हालचाल जाना और भू धंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार से आपदा प्रबंधन में कमियां नहीं होनी चाहिए। सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

वहीं आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने आपदा पीड़ितों से मिलकर के जोशीमठ की समस्या के बारे में बात की। वस्तु स्थिति जानने के लिए जगह-जगह लोगों से बात की। दूसरी तरफ बद्रीनाथ की विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रमुख हरीश परमार जोशीमठ, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने मनोहर वांग क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया। उसके बाद नरसिंह मंदिर वार्ड सिंहधार वार्ड में जाकर के लोगों की घरों का निरीक्षण किया। उसके बाद धरना स्थल पर पहुंचे, धरना स्थल पर आज भी जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति का कर्मी धरना जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने पुनर्वास के बारे में लोगों से बात की। जिन लोगों को डेंजर जोन से हटाए नहीं गये उनसे बातचीत कर प्रशासन से बात कर रहे हैं। सामाजिक संगठन जनदेश की कलावती शाह, लक्ष्मण सिंह नेगी नेगी ने आपदा पीड़ित क्षेत्र में जाकर के लोगों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top