Connect with us

जोशीमठ में जान-माल के नुकसान से बचने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

जोशीमठ में जान-माल के नुकसान से बचने के लिए सीएस ने दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: जोशीमठ भू-धंसाव के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में बैठक ली। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली से क्षेत्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने सहित अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि भूस्खलन से किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान न हो इसके लिए सबसे पहले परिवारों को शिफ्ट किया जाए और उस बिल्डिंग को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्त किया जाए जो अधिक खतरनाक साबित हो सकती है। साथ ही कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव मोड पर रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून तैयारियों पर डीएम सख्त, जलभराव, गड्ढों और जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

सीएस ने कहा कि जिन स्थानों पर प्रभावित परिवारों को रखा गया है, उन स्थानों पर उनके रहने-खाने की उचित व्यवस्था हो। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि प्रभावित नागरिकों एवं शासन प्रशासन के मध्य किसी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप न हो। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को साथ लेकर एक असेसमेंट कमेटी बनाई जाए, जो भवन अधिक प्रभावित हैं, उन्हें प्राथमिकता पर ध्वस्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ से सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, अरविंद सिंह ह्यांकी, डॉ. रंजीत सिन्हा एवं बृजेश कुमार संत सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top