Connect with us

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा ने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से की मुलाकात…

उत्तराखंड

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा ने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से की मुलाकात…

Uttarakhand News: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा अपनी नई फिल्म की शूटिंग लोकेशन के सिलसिले में आज-कल देहरादून आए हुए हैं। उन्होंने यहां Uttarakhand Film Development Council के सीईओ एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से कार्यालय में भेंट की। उन्होंने बताया कि उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रेम है और यहां की आध्यात्मिक सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता फिल्म निर्माताओं के लिए वरदान की तरह है। उन्होंने बताया कि वह मई-जून से अपनी नई फिल्म उत्तराखण्ड में शुरू करने की योजना बना रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी फिल्म नीति के माध्यम से राज्य में फिल्म निर्माण के लिए अच्छा माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। नई नीति में दी जाने वाली सुविधाओं एवं सब्सिडी को और अधिक तार्किक एवं सुगम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी सम्मिलित किया जा रहा है।  तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री  Pushkar Singh Dhami का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एक उद्योग की तरह से जड़ें जमाये जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हों।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि परिषद द्वारा उत्तराखण्ड की लोकेशन डायरेक्टरी बनायी जा रही है और कलाकारों तथा फिल्म से जुड़े अन्य मानव संसाधन की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top