Connect with us

तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने साइकिल सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मचा कोहराम…

उत्तराखंड

तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने साइकिल सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मचा कोहराम…

Accident: उत्तराखंड से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां शनिवार दोपहर चंडी घाट पुल पर बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक को कुचलने वाली यूपी रोडवेज की बस चौकी में खड़ी कर दी गई है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में चंडी घाट पुल पर श्यामपुर की तरफ से आ रही यूपी की तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने सामने से आ रहे दो साइकिल सवारों को कुचल दिया। हादसा शनिवार दोपहर करीब 1:30 हुआ है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार एक युवक बस के अगले पहिए की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया। रोड़ी बेलवाला चौकी इंचार्ज ने बताया अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना में घायल हुए युवक को हायर सेंटर में रेफर किया गया है। वहीं बस चालक को हिरासत में लेकर बस चौकी में खड़ा करा दिया है ।

यह भी पढ़ें 👉  हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top