Connect with us

देश के टॉप थ्री पुलिस स्टेशन में शामिल हुआ उत्तराखंड का ये थाना, केंद्रीय गृह मंत्री ने किया सम्मानित…

उत्तराखंड

देश के टॉप थ्री पुलिस स्टेशन में शामिल हुआ उत्तराखंड का ये थाना, केंद्रीय गृह मंत्री ने किया सम्मानित…

Uttarakhand Police: उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उत्तराखंड पुलिस के एक थाने को देश के टॉप थ्री थानों में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि इसलिए बड़ी , क्योंकि यह चयन देश के करीब 16 हजार पुलिस स्टेशनों में से हुआ है। राज्य में 160 पुलिस स्टेशन संचालित हो रहे हैं। हजारों हाथों में से नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले का बनबसा थाना देश के टॉप थ्री थानों में जगह मिली है। इसके लिए  केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण को दिल्ली में सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों के साथ व्यवहार आदि मानकों के आधार पर टॉप थानों का निर्धारण किया गया है। जिसमें नेपाल सीमा से लगे उत्तराखंड राज्य का एकमात्र इमिग्रेशन (अप्रवासन) चेक पोस्ट बनबसा का पुलिस स्टेशन टॉप थ्री थानों में शुमार हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलिस स्टेशन के एसएचओ लक्ष्मण सिंह जगवाण को यह पुरस्कार दिया गया है। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

बताया जा रहा है कि बनबसा से नेपाल के लिए वैध आवाजाही होती है और रोजाना औसतन तीन हजार से अधिक देशी-विदेशी लोगों की आवाजाही होती है। बनबसा सीमा से होने वाली मानव तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में भी तीन दशक पहले बने इस थाने और बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी की शानदार भूमिका रही है। वर्ष 2022 में भी बनबसा थाने को देशभर में सातवीं रेंक मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे…

सीएम ने चंपावत के बनबसा थाने को सम्मान मिलने से उत्तराखंड पुलिस महकमे के अधिकारियों में भी खुशी की लहर है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड पुलिस परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top