Connect with us

19 फरवरी तक फ्री में करें ताज का दिदार, चादर पोशी सहित ये रस्में होगी आर्कषण का केंद्र…

उत्तराखंड

19 फरवरी तक फ्री में करें ताज का दिदार, चादर पोशी सहित ये रस्में होगी आर्कषण का केंद्र…

Taj Mahal Free Entry: ताजमहल में आज से तीन दिनों तक लोगों को फ्री एंट्री मिलेगी। मुगल शासक शाहजहां के 368वें उर्स के अवसर पर आगरा के ताजमहल में 17 फरवरी से तीन दिन तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इस मौके पर चादर पोशी, चंदन, गुसुल और कुल जैसी कई रस्में निभाई जाएंगी। पर्यटक जिसके साक्षी बन सकेंगे। इतना ही नहीं इस साल उर्स के मौके पर 1,450 मीटर लंबी चादर शाहजहां के मकबरे पर चढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

शाहजहां के सालाना उर्स के मौके पर 17, 18 और 19 फरवरी से ताजमहल में पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।” 17 व 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे के बाद सूर्यास्त तक और 19 फरवरी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। 19 फरवरी को सुबह से शाम तक ‘कुल’ (कुरान के चार मूलभूत अध्यायों का पाठ करना) और ‘चादर पोशी’ (चादर चढ़ाना) की रस्में मनाई जाएंगी। बाद में प्रांगण में लंगर भी परोसा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…

आगरा में मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स के लिए ताजमहल शुक्रवार को भी खोला जाएगा। दोपहर दो बजे से प्रवेश निशुल्क रहेगा। 18 फरवरी को भी दोपहर दो बजे से मुफ्त प्रवेश होगा। 19 फरवरी को पूरे दिन प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान सैलानी शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों के दीदार कर सकेंगे। उर्स कमेटी ने भी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नगला तराई स्थित निजी आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मना होली पर्व…

उर्स में इस साल भी सबसे लंबी चादर चढ़ाई जाएगी। बज्म ए खुद्दाम कमेटी के ताहिर उद्दीन ताहिर की ओर से चढ़ाई जाने वाली यह चादर ताजमहल के उर्स में आकर्षण का केंद्र होती है। इसके अलावा शहरभर से लोग चादरपोशी और गुलपोशी करने, पंखे चढ़ाने पहुंचते हैं। विदेशी सैलानी भी इस दौरान पहुंचते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top