Connect with us

दुःखद: देहरादून से ऋषिकेश घूमने आया था युवक, नदी में डूबने से मौत…

उत्तराखंड

दुःखद: देहरादून से ऋषिकेश घूमने आया था युवक, नदी में डूबने से मौत…

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला से  दुख भरी खबर सामने आई है आपको बता दें कि देहरादून से तीन दोस्त लक्ष्मण झूला घूमने आए थे। घूमने के साथ वह गंगा स्नान के लिए चले गए। तभी अचानक गंगा स्नान के दौरान एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने हेतु देहरादून में सभी तैयारियाँ पूर्ण

आपको बता दें कि रविवार को देहरादून से ऋषिकेश तीन युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने लक्ष्मण झूला आए थे वहीं घूमने के साथ वह तीनों युवक गंगा स्नान के लिए चले गए वहीं स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब कर उसकी मौत हो गई एसडीआरएफ को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सप्ताहांत पर रविवार को देहरादून से तीन दोस्त लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घूमने आए थे। दोपहर के वक्त तीनों मस्तराम बाबा घाट के समीप गंगा में नहाने लगे।

इस बीच प्रवीण विश्वकर्मा (20 वर्ष) पुत्र गंगाराम विश्वकर्मा निवासी नाना बाई चौक, रायपुर, देहरादून गंगा में डूबने के बाद लापता हो गया। एसडीआरएफ की टीम में शामिल डीप डाइवर अजय बोहरा ने करीब 25 मीटर गहराई से युवक को बाहर निकाला। उसे सीपीआर देने की कोशिश की गई मगर वह दम तोड़ चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top