Connect with us

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, तीन लोग गंभीर घायल…

उत्तराखंड

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, तीन लोग गंभीर घायल…

Accident: उत्तराखडं में जहां चारधाम यात्रा जारी है। वहीं मौसम खराब बना हुआ है। सड़क हादसों की खबरें थम नहीं रही है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-58 के समीप  एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में एक बच्चे सहित छः तीर्थयात्री सवार थे। जिसमें तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कीर्तिनगर रामपुर पुलिया के समीप हुआ है। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सभी यात्री चारधाम की यात्रा के लिए आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में 6 लोग सवार थे, जिनमें तीन बिल्कुल ठीक हैं। जबकि तीन गंभीर घायल हो गए है।  सभी यात्री गुजरात निवासी बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  संत सम्मेलन में सीएम धामी ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर…

वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।।  जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल हुए तीनों लोगों में एक बच्चा, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों की पहचान कयूर प्रजापति (26) पुत्र नवीन भाई प्रजापति, रुचि प्रजापति (24) पत्नी कयूर प्रजापति उ, मानव सुनील चावडा(02) पुत्र सुनील चावडा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल के कार्यकाल पर पीएम मोदी ने दी धामी सरकार को बधाई…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top