Connect with us

उत्तराखंड सरकार ने लाखों कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, मंहगाई भत्ते की बढ़ोतरी को मिली मंजूरी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने लाखों कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, मंहगाई भत्ते की बढ़ोतरी को मिली मंजूरी…

उत्तराखंड सरकार ने लाखों कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि  सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निकायों एवं शिक्षण संस्थानों के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर को महंगाई भत्ते में वृद्धि की जा रही है। सीएम धामी ने महंगाई भत्ते को 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने के वित्त के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। इस संबंध में अब शीघ्र शासनादेश जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के तीन लाख से अधिक राजकीय कर्मचारियों व पेंशनरों को जल्द ही चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे स्वीकृत करते हुए फाइल आगे बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि मंगलवार को वित्त विभाग इस संबंध में शासनादेश जारी कर सकता है।  इस माह के वेतन यानी एक जून को मिलने वाले वेतन के साथ अब बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…

गौरतलब है कि  प्रदेश में राजकीय के साथ ही सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों के कर्मचारी एवं पेंशनर लंबे समय से महंगाई भत्ते की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही उन्हें मंहगाई भत्ता का लाभ मिल  सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top