Connect with us

टिहरी के ग्राम प्रहरी ने किया सुसाइड, SI पर गिरी गाज…

उत्तराखंड

टिहरी के ग्राम प्रहरी ने किया सुसाइड, SI पर गिरी गाज…

टिहरी के ग्राम प्रहरी सुसाइड मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि मामले में लापरवाही बरतने पर एक पुलिस उप निरीक्षक को निलंबित किया गया है। वहीं 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रतापनगर ब्लॉक के गढ़ सिनवाल गांव निवासी ग्राम प्रहरी हरिभजन लाल ने  शनिवार सुबह पुलिस थाने के पास विषाक्त पदार्थ पी लिया था। जिससे हरिभजन की मौत हो गई थी। हरिभजन ने गांव के मायाराम और उसके परिवार पर उत्पीड़न कर धमकी देने का आरोप लगाया था। उसकी जेब में मिले सुसाइड नोट मिला था। जिसमें 13 लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं हरिभजन के भाई ने 33 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

बताया जा रहा है कि मामले में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मायाराम सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में लापरवाही बरतने पर एसआई अनिल भट्ट को निलंबित किया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए वहां पुलिस तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top