Connect with us

उत्तराखंड के लिए सीमा से दुःखद खबर, ड्यूटी पर तैनात जवान शहीद…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के लिए सीमा से दुःखद खबर, ड्यूटी पर तैनात जवान शहीद…

उत्तराखंड के लिए सीमा से दुःखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देश रक्षा करते हुए प्रदेश का सपूत शहीद हो गया है। जवान की शहादत की खबर से उनके गृह क्षेत्र पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट और परिवार में कोहराम मच गया है। शहीद अपने पीछे दो मासूम बच्चों सहित पत्नी भरा परिवार छोड़ गए है।

यह भी पढ़ें 👉  हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी  संदीप सिंह भंडारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 13वीं बटालियन में कार्यरत था। जिसकी तैनाती सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर थी। वह बॉर्डर पर गस्त कर रहे थे इस दौरान वह शहीद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…

बताया जा रहा है कि जवान के दो मासूम बच्चें बेटे है। एक का नाम आर्यन 10 वर्ष और दूसरा बेटा रुद्राक्ष भंडारी (4) हैं, जो वर्तमान में मां के साथ देहरादून में रहते हैं। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां-पत्नी बेसुध है। जवान का पार्थिव शरीर गंगोलीहाट लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top