Connect with us

मानसून पूर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, आपदा प्रबंधन ने डीएम के साथ बैठक…

उत्तराखंड

मानसून पूर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, आपदा प्रबंधन ने डीएम के साथ बैठक…

Uttarakhand News: प्रदेश में हरवर्ष बारिश से होने वाले नुकसान से बचने और आपदा से निपटने के लिए मानसून पूर्व की तैयारियों को लेकर शासन सतर्क हो गया है। इसके लिए सचिव उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मानसून से पूर्व की तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक हुई है। बैठक  राज्य के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। जिसमें सभी डीएम को बारिश से पूर्व तैयारियां रखने के लिए निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

सचिव  सिन्हा ने जिलाधिकारियों को जिलों में मॉक ड्रिल अनिवार्य रूप से संपन्न कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित डिपार्टमेंट आपदा की स्थिति में जिलों से सम्पर्क बनाये रखने हेतु अपने एक सीनियर ऑफिसर को नोडल अधिकारी नामित कर लें। उन्होंने कहा कि सभी जिले अपने संसाधनों जिसमें भोजन, पानी, मेडिसन आदि के भंडारण तथा अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

मार्गों पर आपदा से संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क सूत्र एवं डिटेल वाले होर्डिंग स्थापित करने से आपदा की स्थिति में आमजन को काफी सुविधा होगी। बैठक में आईजी SDRF रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव आपदा प्रबंधन सविन बंसल व राज्य स्तर के समस्त लाईन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top