Connect with us

दून में 18 जून को होने वाली मुस्लिम महापंचायत सीएम के आश्वासन के बाद स्थागित…

उत्तराखंड

दून में 18 जून को होने वाली मुस्लिम महापंचायत सीएम के आश्वासन के बाद स्थागित…

Dehradun News: उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पुरोला में काथित लव जिहाद के मामले से शुरू हुआ बवाल अब भी थमा नहीं हैं। प्रशासन ने मामले में एक्शन लेते हुए 15 जून को जहां पुरोला में हिंदू महापंचायत को नहीं होने दिया है। जिले में धारा 144 लागू है तो वहीं अब दून में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि की मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद देर रात महापंचायत को स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुरोला की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने दून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया था। मुस्लिम समुदाय के ऐलान के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल बन गया था। पूरी सरकारी मशीनरी मामले को लेकर सतर्क हो गई थी। पुलिस प्रशासन लगातार मुस्लिम समुदाय से वार्ता कर रहा था, लेकिन वह महापंचायत पर अड़े हुए थे। लेकिन अब सीएम से मुलाकात के बाद महापंचायत को स्थागित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

बताया जा रहा है कि आयोजकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरोला जैसी घटना दोबारा न होने और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वालों से सख्ती से निटपने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद देर रात एसएसपी से मुलाकात के बाद आयोजकों ने महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी में 15 जून को धार्मिक संगठनों द्वारा बुलाई गई महापंचायत पर रोक लगाने की जनहित याचिका पर सुनवाई कर राज्य सरकार को इस तरह के मामलों में सरकार सख्ती से विधि अनुसार कार्यवाई करनें के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा था कि कोई टीवी डीबेट नहीं होगी न ही सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। कहा कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है पुलिस उसकी जांच करे। साथ ही राज्य सरकार इस मामले में तीन सप्ताह के भीतर जवाब पेश करे।

यह भी पढ़ें 👉  दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top